SIKANDAR: होली पर सलमान खान का 'बम बम भोले' मचाएगा धमाल, गाने का टीजर रिलीज,जानें कब रिलीज होगा गाना
मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं फिल्म इस साल ईद पर दस्तक देने वाली है। वहीं मेकर्स ने अबतक फिल्म का गाना जोहराजबीं और टीजर रिलीज करके फैंस को फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। होली पर भी फिल्म का एक और गाना रिलीज होने वाला है। जो इस बार होली पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। सिकंदर के अगले गाने बम बम भोले का टीजर भी रिलीज हो गया है।
बता दें कि सिकंदर का नया गाना बम बम भोले होली पर बेस्ड है। बम बम भोले का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज डेट भी बता दी है। बम बम भोले 11 मार्च को 1 बजकर 11 मिनट पर रिलीज होगा। इस गाने को शान, देव नेगी और अंतरा मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं समीर ने इसे लिखा है और गाने की कोरियोग्राफी दिनेश मास्टर ने की है।