रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण आज, कहा— "मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी"
By : Tripada Dwivedi
Update: 2025-02-20 05:06 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपनी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।" उनके इस बयान को सादगी और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से जोड़ा जा रहा है।
रामलीला मैदान में बने मंच पर "विकसित दिल्ली शपथ समारोह" का बड़ा पोस्टर लगाया गया है। इस पर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ रेखा गुप्ता की तस्वीर है, जबकि मंच के नीचे "आभार दिल्ली" लिखा हुआ है।
आज का दिन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि नई सरकार के गठन के साथ राजधानी में विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद है।