अखनूर में पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, भारत का एक जवान शहीद हुआ
नई दिल्ली। अखनूर में पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। आतंकवादियों की घुसपैठ रोक रहे भारत का एक जवान शहीद हो गया है। भारत-पाक सीमा पर आतंकियों के साथ भारत के जवानों की मुठभेड़ हुई। सेना के जवान सीमा पर तैनात होकर निगरानी कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने अखनूर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
अखनूर के केरी बाट्टल में शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान का बलिदान हो गया है। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की है। वहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
मुठभेड़ में सेना के जेसीओ का बलिदान
सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनूर सेक्टर में एलओसी पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी का बलिदान हो गया है।लेकिन उनकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने शुक्रवार देर रात केरी भट्टल इलाके में जंगल में एक नाले के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि देखी। जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई जो काफी देर तक जारी रही।