नाइजीरिया: इस्लामी स्कूल में आग लगने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल, जानें कैसे लगी आग?
नई दिल्ली। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी जामफरा राज्य में एक इस्लामी स्कूल में भीषण आग लगने से 17 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी (NEMA) ने की है।
आग जामफरा के कौरा नमोदा स्कूल में लगी। हादसे के वक्त स्कूल में लगभग 100 बच्चे मौजूद थे। 17 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
आग लगने की संभावित वजह
एनईएमए की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, आग स्कूल के आसपास एकत्र लकड़ियों में लगी थी, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'कारा' गया जाता है। हालांकि, आग लगने की सही वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्कूल प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति टिनुबू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
बता दें, कि नाइजीरिया में स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 2014 में 'सुरक्षित स्कूल' पहल के तहत स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिफारिशें की गई थीं, लेकिन इन उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन में सरकार की विफलता के कारण आलोचना हो रही है।