केजरीवाल का भाजपा पर हमला! कहा- दिल्ली में गुंडागर्दी और हिंसा कर भाजपा अपनी हार का संकेत दे रही है

Update: 2025-01-22 08:19 GMT

नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा दिल्ली में हिंसा और गुंडागर्दी कर रही है, वह उनकी ऐतिहासिक हार की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी या उम्मीदवार हिंसा का सहारा तब लेता है जब वह सामान्य तरीके से चुनाव जीतने में असमर्थ होता है।

दरअसल, बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और उनके कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कालका जी क्षेत्र में आप कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। आतिशी ने दावा किया कि रमेश बिधूड़ी ने एक आप कार्यकर्ता को फोन कर फिर से भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला है। जब उस कार्यकर्ता ने इनकार करते हुए आम आदमी पार्टी और आतिशी का समर्थन जताया, तो बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी को "आतंकवादियों की पार्टी" कहकर 8 फरवरी के बाद आतिशी के जेल जाने की धमकी दी।

Tags:    

Similar News