भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पिता बने, पत्नी आथिया ने बेटी को जन्म दिया

By :  Aryan
Update: 2025-03-25 04:23 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पिता बने हैं। पत्नी आथिया ने बेटी को जन्म दिया है। इसके चलते वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले मैच नहीं खेल सके। मैच से ठीक पहले वह घर लौट गए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी जा रही है।

भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को पिता बन गए हैं। पत्नी आथिया ने लड़की को जन्म दिया है। इसकी जानकारी राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। 

इससे पहले राहुल ने शनिवार शाम तक टीम के साथ अभ्यास किया था, लेकिन वह रविवार को टीम छोड़कर घर लौटे थे। केएल राहुल लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे। अब यह देखना होगा कि वह दोबारा दिल्ली टीम के साथ कब जुड़ते हैं।

 बेटी के जन्म की जानकारी राहुल और आथिया दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये दी। दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बेटी का जन्म हुआ।' इस पोस्ट में 24 मार्च 2025 की तारीख भी दी हुई है। यह जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने राहुल और आथिया को बधाई दी। केएल राहुल और आथिया ने नवंबर 2024 में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी थी। राहुल और आथिया चार साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2023 में इन दोनों की शादी हुई थी। आथिया बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं।


Tags:    

Similar News