Horoscope: मेष से मीन तक आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनकी नौकरी की चिंता होगी दूर

Update: 2025-03-25 01:30 GMT

मेष राशि के घर में आज कोई मेहमान आ सकते हैं। आप सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहेंगे। सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। संतान की नौकरी की चिंता दूर होगी। उसे रोजगार मिलने से आप खुश रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ होगा।

वृषभ राशि के जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ बढ़ने से खु​शी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी। अच्छा अवसर हाथ लगेगा। अधूरे काम पूरे कर पाएंगे।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। ससुराल पक्ष में उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कहीं से कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। ​आज आप नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कर्क राशि की जातकों को आज आपके जरूरी काम को पूरा कराने वाला होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। काम के लिए भाई का साथ मिलेगा। वे आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घरेलू मामलों को बाहर न जाने दें बल्कि घर पर ही निपटाएं। करियर को लेकर कोई बड़ निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान मे वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। इन

कन्या राशि के लोगों के आज सभी काम सफल होंगे। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आपके धन लाभ से आपके सभी काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आप किसी की कहीं सुनी बातों में आकर लड़ाई झगड़े में ना पड़े।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपकी छवि और निखरेगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामो को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा कर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को निभाने के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिस कारण बाद में आपको समस्या हो सकती है।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला सुलझेगा। सरकारी क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

कुंभ राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आप अपने विरोधियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। आप आत्मनिर्भर होकर काम करेंगे और आपको कोई जिम्मेदारी मिलेगी, तो आप उससे भी नहीं घबराएंगे।

मीन राशि के जातक आज किसी काम में बिना सोचे समझे आगे न बढ़ें, क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। आपके बिजनेस की कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको धैर्य और साहस से कामों को निपटने की आवश्यकता है। संतान को कहीं बाहर से पढ़ाई के लिए कोई ऑफर आ सकता है।

Tags:    

Similar News