फैंस के लिए खुशखबरी! सनी देओल ने किया जाट 2 का ऐलान, फर्स्ट लुक आया सामने

सनी देओल ने खुद जाट 2 की आफिशियल अनाउंसमेंट कर डाली है और फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।;

By :  Aryan
Update: 2025-04-17 14:50 GMT

मुंबई। सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है और अच्छी कमाई कर रही है। 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सनी देओल की फिल्म जाट की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक ये एक्शन थ्रिलर जमकर धमाल मचा रही है। ऐसे में जाट की सफलता को देखते हुए अब इसके पार्ट 2 को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं। इस बीच सनी देओल ने खुद जाट 2 की आफिशियल अनाउंसमेंट कर डाली है और फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद फैंस काफी खुश हो गए है।

जाट 2 को लेकर हुई अनाउंसमेंट

गदर- एक प्रेम कथा जैसी मूवी के बाद सनी पाजी ने दो साल पहले आई फिल्म गदर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। अब मौजूदा समय में जाट के जरिए सनी इतिहास दोहरा रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

इसको देखते हुए अब जाट 2 का ऐलान भी हो गया है। आज सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर जाट के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा की है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें जाट 2 टाइटल साफ-साफ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- अब जाट नए मिशन पर जाने वाला है।

अनाउंसमेंट से फैंस में खुशी

इस अनाउंसमेंट के बाद सनी देओल के फैंस के चेहरे खिल गए हैं और जाट 2 के लिए उनकी एक्साइटमेंट अभी से बढ़ गई है। कुल मिलाकार कहा जाए तो निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और मैत्री फिल्म प्रोडक्शन हाउस का ये एक बड़ा फैसला है, जिससे मौजूद समय में फैंस के बीच जाट को लेकर बज और अधिक बढ़ सकता है। जिसका सीधा प्रभाव जाट के कलेक्शन पर भी दिखेगा। जाट 2 अनाउंसमेंट ने फैंस को एक तोहफा दिया है।

कैसा रहा जाट का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

जाट को रिलीज हुए अब एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इस वीक में जाट ने अच्छी कमाई की है। अब तक सनी देओल की इस लेटेस्ट फिल्म का नेट कलेक्शन 58 करोड़ के आस-पास पहुंच चुका है, जोकि एक अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है। उम्मीद ये लगाई जा रही है कि वीकेंड में जाट 80 करोड़ के आंकड़े को पार करने की पूरी कोशिश करेगी।

Tags:    

Similar News