दिल्ली मैराथन 2025: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कल इन रास्तों से बचें?
नई दिल्ली। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया शनिवार को दिल्ली मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। यह मैराथन स्वस्थ जीवन, फिट इंडिया अभियान, स्वच्छ ग्रीन दिल्ली और स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
मैराथन में लगभग आठ हजार प्रतिभागी भाग लेंगे, जो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 4:00 बजे शुरू होगी। इस दौरान कई रूटों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर प्रभावित रूटों से बचने की सलाह दी है। मैराथन का रूट स्टेडियम से शुरू होकर लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट होते हुए वापस स्टेडियम के बाहर समाप्त होगी।
यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन
ट्रैफिक नियंत्रण: सुबह 3:45 बजे से 9:30 बजे तक
आपातकालीन वाहन: प्रतिबंधित नहीं, लेकिन डायवर्जन लागू हो सकता है।
इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
फार्थ एवेन्यू - भीष्म पितामह मार्ग, सेवा नगर फ्लाईओवर, कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, लोदी रोड
मथुरा रोड - सुब्रमण्यम भारती मार्ग, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट
लाला लाजपत राय मार्ग - नीला गुम्बद, भैरों रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड
जनपथ क्षेत्र - मौलाना आजाद रोड, सुंदरी मस्जिद, गुरुद्वारा रकाबगंज, गोल डाक खाना
संसद मार्ग क्षेत्र - बुटा सिंह मार्ग, विंडसर प्लेस, जसवंत सिंह मार्ग, तिलक मार्ग
सी-हेक्सागन क्षेत्र - पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, भगवान दास रोड, डब्ल्यू-पाइंट
यातायात पुलिस की सलाह
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उल्लिखित मार्गों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।