दिल्ली के सीएम आज शाम यमुना घाट पर करेंगी आरती, कैबिनेट की पहली बैठक 7 बजे
By : Tripada Dwivedi
Update: 2025-02-20 12:20 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पूरा कैबिनेट दिल्ली सचिवालय पहुंचा और अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला।
कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हर एक पैसे का हिसाब देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार के रोडमैप पर जोर देते हुए कहा कि हमने विकसित दिल्ली का जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि उनकी कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम 7 बजे होगी। इसके पहले, वे शाम में यमुना घाट पर आरती में शामिल होंगी।