BUDGET: रेखा ने भरी दिल्लीवासियों की झोली! पिछले बजट से इस बार कहीं ज्यादा,जानें महिलाओं को 2500 के अलावा और क्या-क्या

रेखा ने पेश किया पहला बजट, महिलाओं से लेकर गरीबों तक के लिए तोहफा, कहा- बीते 10 साल में पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया है।;

Update: 2025-03-25 06:47 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना पहला बजट पेश किया है। इस दौरान सीएम ने पिछली सरकार पर जमकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता और पूरा देश आज इस सदन के माध्यम से ये बजट सुन रहा है। इस बार दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ होगा।

आयुष्मान भारत योजना जल्द दिल्ली में लागू हो जाएगी

रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा कि, एक ऐसी दिल्ली जो गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य का संगम बने, ऐसा बजट प्रस्तुत किया जाएगा। दिल्लीवासियों और मां यमुना को नमन करते हुए पूरी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए इसे समुचित निभाने का संकल्प करती हूं।

सीएम ने कहा कि हमारे 1 लाख करोड़ के बजट में कैपिटल एक्सपेंडिजर को दोगुना कर दिया गया है। पिछली बार 15 हजार करोड़ की तुलना में 28 हजार करोड़ का कैपिटल एक्पेंडिचर का आवंटन है। आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दिया गया। क्योंकि पिछले सीएम को इस पर अपना नाम चाहिए था। आयुष्मान भारत योजना जल्द दिल्ली में लागू हो जाएगी।

गर्भवती महिलाएं को 210 करोड़ रुपये ऐलान

बता दें कि सीएम ने कहा बजट के दौरान इन प्रमुख चीजों पर ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं के लिए 210 करोड़ रुपये ऐलान किया है। वहीं महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह मिलेंगे जबकि जन आरोग्य बीमा में पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा का ऐलान किया है। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली की जनता को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। कनेक्टिविटी सुधार के लिए एक हजार करोड़। झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपये का आवंटन की घोषणा। गरीबों के लिए अटल कैंटीन खोली जाएगी। व्यापारियों के लिए फेडरल वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा।

बीते 10 सालों में दिल्ली विकास में पिछड़ी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश हो रहा है। बजट से सबका साथ-सबका विकास होगा। बीते 10 साल में पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया है। बीते 10 सालों में दिल्ली विकास में पिछड़ी है। दिल्ली के इतिहास में ये ऐतिहासिक बजट है।

सीएम ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया। सरकारी आय इसलिए घटी क्योंकि शराब माफिया, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को पैसा मिल रहा था। इसलिए दिल्ली पिछड़ती गई। एक लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट में दोगुनी बढ़ोतरी होगी।

Tags:    

Similar News