दिल्ली में आज भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, आयोजन के पहले भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Update: 2025-02-20 05:28 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में आज भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट शपथ लेंगी। इससे पहले, भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले किए।

भाजपा विधायक आशीष सूद ने कहा कि हमने दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने का संकल्प लिया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। दिल्ली को साफ पानी और स्वच्छ हवा मिलेगी। अरविंद केजरीवाल को अब ज्यादातर समय जेल में बिताना होगा।

वहीं, कपिल मिश्रा, ने आज को "दिल्ली के लिए ऐतिहासिक दिन" बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के विजन को स्वीकार किया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया, अब उनके भ्रष्टाचार की जांच होगी और कानून की अदालत में भी फैसला जल्द होगा।

Tags:    

Similar News