रणबीर कपूर दिखेंगे राम के अवतार में,तस्वीरें हुईं लीक

Update: 2024-04-27 11:09 GMT

भगवान राम बने रणबीर कपूर..मां सीता के रूप में दिखी साई पल्लवी....  रामायण फिल्म के सेट पर से कुछ तस्वींरे लीक हुई हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ये तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं। निर्देशक नितेश तिवारी की ये फिल्म लगातार सुर्खियों में है। रामायण फिल्म में साई पल्लवी और रणबीर कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

हालांकि,अभी तक किसी को ये नहीं पता है कि शूटिंग कहां पर हो रही है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और रणबीर भगवान राम का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। दर्शकों को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार है। खबर के मुताबिक फिल्म में लारा दत्ता, कैकेयी का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News