करीब 25 दिन से लापता चल रहे तारक मेहता फेम सोढ़ी घर लौटे वापस, खुद किया खुलासा

Update: 2024-05-18 10:32 GMT

मुंबई। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह सोढ़ी अब अपने घर वापस आ गए हैं। कई दिनों तक लापता रहने के बादवे घर लौट आए हैं। मशहूर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे। लापता होने के कारण उनके परिवार वालों ने गुमशुदा की FIR दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और अभिनेता की तलाश के लिए जांच चल रही थी। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण सिंह ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह अपना सांसारिक जीवन छोड़कर धार्मिक यात्रा पर हैं। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वह अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसे घर लौट जाना चाहिए।

बता दें 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि, वह फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। 

Tags:    

Similar News