घर से लापता युवक का शव पार्क के पास मिला, हत्या की आशंका

By :  Aryan
Update: 2025-03-06 12:42 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम अभयखंड स्थित ग्रीन पार्क में घर से लापता युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) का शव मिला। वह मूलरूप से बिहार के पुर्णिया का रहने वाला था। पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे वह खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद से घर ही नहीं लौटा। छह मार्च की सुबह पांच बजे परिवार वालों ने तलाश शुरू की। करीब सात बजे उसका शव पार्क में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

Tags:    

Similar News