प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के डिवोर्स की अफवाहों पर विराम, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली। लंबे समय से प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। हालांकि, लोहड़ी के मौके पर फैमिली फोटो शेयर कर प्रिंस ने इन अफवाहों को रोकने की कोशिश की थी। अब इस मामले पर खुद युविका चौधरी ने खुलकर बात की है।
युविका ने कहा कि इन अफवाहों से प्रिंस को काफी दुख हुआ, लेकिन उन्हें सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं हुई, इसलिए उन्होंने काफी समय तक इसे इग्नोर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि बेबी के जन्म के बाद वह अपनी मां के घर इसलिए थीं क्योंकि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
युविका ने आगे कहा कि पेरेंटहुड हमारे लिए एक नई जर्नी है। मैंने इन अफवाहों पर कोई रिएक्ट नहीं किया, लेकिन प्रिंस काफी इमोशनल हैं इसलिए उन्हें इससे फर्क पड़ा। मुझे नहीं लगता कि मुझे हर चीज की सफाई देने की जरूरत है।
युविका ने कहा कि प्रिंस अपने काम में बिजी थे। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं अपनी मां के घर रह रही हूं। लेकिन असल वजह यह थी कि हमारे घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। हर रिश्ते में अच्छे और बुरे दिन होते हैं, लेकिन एक-दूसरे को आगे बढ़ाना ही असली जिंदगी है।
बता दें, कि युविका और प्रिंस के अलग होने की खबरों को तब और हवा मिली जब नवंबर में प्रिंस के बर्थडे पर युविका नजर नहीं आईं। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए, जिससे फैंस का शक और बढ़ गया।
शादी के छह साल बाद बने माता-पिता
प्रिंस और युविका की मुलाकात 2015 में बिग बॉस 9 के दौरान हुई थी। कुछ समय डेटिंग के बाद 12 अक्टूबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद, 19 अक्टूबर 2024 को कपल ने अपनी बेटी एकलीन का स्वागत किया।