IPL 2025: आज CSK और KKR के बीच मुकाबला, मैच से पहले धोनी ने KKR के मेंटॉर को कहा 'धोखेबाज'! जानें क्यों

Update: 2025-04-11 09:20 GMT



आईपीएल 2025। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज टूर्नामेंट का 25वां मैच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो की खास मुलाकात की वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ब्रावो अपने पुराने टीम मेट और दोस्त धोनी से मिले। वहीं इस दौरान माही ब्रावो को'धोखेबाज' कहते हैं।


बता दें कि चेपॉक स्टेडियम में धोनी बैटिंग का अभ्यास कर रहे थे, इस दौरान ही उनसे मिलने ड्वेन ब्रावो आए थे जबकि ब्रावो IPL 2024 तक गेंदबाजी कोच के रूप में CSK के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन इस सीजन वो KKR के मेंटॉर हैं।


सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। जैसे ही धोनी ने ड्वेन ब्रावो को देखा उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "धोखेबाज आ गया।" हालांकि अब सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेन्ट कर रहे हैं। वहीं धोनी को आईपीएल में 2023 में आखिरी बार साल कप्तानी करते देखा गया था। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। उसके बाद टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में आ गई थी।


KKR के खिलाफ मैच में कप्तानी करेंगे धोनी

IPL 2025 में भी अभी तक गायकवाड़ ही CSK की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन उनके चोटिल होने की वजह से गायकवाड़ टीम से बाहर हो गए हैं। लेकिन अब उनके बाहर जाते ही एमएस धोनी आज KKR के खिलाफ मैच में कप्तानी के रोल में वापस आने वाले हैं। जिससे माही के फैंस काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब माही के कप्तानी में CSK कमाल कर सकती है। 

Tags:    

Similar News