यमुनोत्री- गंगोत्री में दूर होगी समस्या, तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Update: 2024-05-14 08:38 GMT


उत्तरकाशी। उत्तराखंड में यमुनोत्री से गंगोत्री हाईवे पर यात्रा कर रहे यात्री गेट सिस्टम के कारण भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच सोनगाड में जाम में फंसे यात्रियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए 'उत्तराखंड हाय हाय' के नारे लगाए। यह स्थिति यात्रा की कठिनाइयों और प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता को दर्शाती है।

उत्तराखंड प्रशासन की ओर से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घंटे धामों से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। शीर्ष अफसरों को कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग दी गई है। ताकि तीर्थयात्रियों की हर समस्या का निदान हो सके।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन गंभीर है। तीर्थयात्रियों को दोनों धामों की सड़क, मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर मिले इसके लिए जिला आपदा परिचालन केंद्र और जिला पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

इन हेल्पलाइन नम्बर पर मिलेगी मदद

जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126

टोल फ्री नम्बर-1077

मोबाइल-7500337269

Tags:    

Similar News