उत्तराखंड समाचार: रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को बधाई दी

Update: 2023-09-01 08:19 GMT

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उत्तराखंड में छह माह में रोजगार सृजन में 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है. इन आंकड़ों के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर आ गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी।

सीएम धामी ने बताया कि हाल ही में जारी औपचारिक रोजगार सृजन के आंकड़ों में वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में जनवरी से जून के बीच उत्तराखंड की विकास दर 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है. 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है. बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें स्थान पर रहा।

इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री जी के कथनानुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

रोजगार सृजन में वृद्धि में शीर्ष पांच राज्य

राज्य              विकास प्रतिशत दर

असम                 33

उत्तराखंड           28.6

बिहार                 21.1

झारखंड              20.5

हिमाचल             17.1

Tags:    

Similar News