उत्तराखंड कैबिनेट: मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल एनपी बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर लगी मुहर

Update: 2023-08-25 05:58 GMT

यहां तीन नए निकाय बनेंगे

भीमताल नप: नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका परिषद में उच्चीकृत किया जाएगा। यहां के निवासियों को प्रकाश व्यवस्था, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़क, साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, शौचालय आदि की समुचित सुविधाएं मिलेंगी। नगर परिषद के मानकों के अनुरूप कर्मचारियों की नियुक्ति होने से निकाय को मिलने वाले अनुदान में भी वृद्धि होगी। इससे पर्यटन स्थल में और भी बेहतर विकास कार्य हो सकेंगे.

मुनस्यारी ब्लॉक: मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पिथौरागढ़ के विकास खंड मुनस्यारी को नगर परिषद बनाया जाएगा. इसमें ग्राम पंचायत सरमोली (शंखधूरा व सरमोली राजस्व ग्राम), जैंती, मल्ली घोपट्टा, बूंगा तथा ग्राम पंचायत तल्ली घोपट्टा को इस नगर पंचायत में शामिल किया जायेगा। निर्णय हो गया है. इस क्षेत्र के लोगों को सीवर लाइन से लेकर शौचालय तक की सारी सुविधाएं मिलेंगी। उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

इन निकायों की सीमा का विस्तार किया जायेगा

रूद्रप्रयाग: नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग का सीमा विस्तार किया जायेगा। इसमें राजस्व ग्राम बार्सू, जयमण्डी, डगसेरा, औण, कालापहाड़ तथा राजस्व ग्राम धवेली (उमरानारायण मन्दिर से धवेली गदेरे तक) तथा राजस्व ग्राम जवाड़ी (केदारनाथ मुख्य सड़क बाईपास पुल से जवाड़ी बाईपास पुल तक) शामिल किये जायेंगे।

कीर्तिनगर: नगर पंचायत कीर्तिनगर का सीमा विस्तार होगा। ग्राम सभा घिल्डियाल के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम मंदाकुटी सैंण, टिहरी गढ़वाल की सीमा से लगे ग्राम जखाड़ी और ग्राम सभा रामपुर के राजस्व ग्राम मोहननगर के छूटे हुए 32 परिवारों को नगर पंचायत कीर्तिनगर में शामिल किया जाएगा। इससे नगर पंचायत का सौंदर्यीकरण बढ़ने के साथ-साथ नगर की आय में भी वृद्धि होगी.

हरबर्टपुर: नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की सीमा का विस्तार होगा। इसमें आसपास के ग्रामीण या अर्धशहरी इलाके भी शामिल होंगे. हरबर्टपुर की हजारों की आबादी को स्ट्रीट लाइट, पक्की नाली, सीवर, संपर्क मार्ग आदि शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही शहर की आय में भी वृद्धि होगी।

Tags:    

Similar News