कांवड़ यात्रियों को लहसून प्याज युक्त भोजन परोसने पर हंगामा, ढाबा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Update: 2024-07-17 11:40 GMT

रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को लहसून-प्याज का खाना परोस दिया। इसको लेकर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

ढाबे पर तोड़फोड़ कर दी और वहां के सामान को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने ढाबा स्वामी एवं कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है जिस पर जांच शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।

मामला सामने आया है कि आज सुबह हरिद्वार बाईपास के पास कुछ कांवड़ यात्री एक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनको बिना लहसून प्याज का खाना चाहिए। बताने के बावजूद भी ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को लहसून प्याज युक्त भोजन परोस दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच ढाबा स्वामी ने भी अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया।

Tags:    

Similar News