स्‍वेटर में नजर आने लगे पहाड़ के लोग, बारिश गिरने से बढ़ने वाली है ठंड

Update: 2023-10-14 08:39 GMT

देहरादून। उत्तराखंड में सुबह-शाम पड़ रही ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने को विवश कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोग स्वेटर और हाफ जैकेट में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15 से 17, 18 अक्टूबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई है। वही चारों धामों में आने वाले तीर्थयात्री जैकेट स्वेटर से पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन के समय निकल रही चटख धूप गर्मी का अहसास करा रही है

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई है। मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से दिखाई दे सकता है। 15 से 18 अक्टूबर को पपर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग में 15, 16 और 17 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में पहाड़ों पर बारिश हो सकती है जबकि कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।

प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच सुबह शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में 20 दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों के नाम रानी नाम से प्रसिद्ध मसूरी में वीकेंड में पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है। शनिवार को पितृ अमावस्या और फिर रविवार की छुट्टी होने के चलते भारी संख्या में पर्यटक मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थलों और चारधाम में दर्शन करने के लिए पर्यटक और तीर्थयात्री उमड़ रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण यह मौसम यात्रा के लिए मुफीद माना जा रहा है और पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों को भी यह मौसम भा रहा है। चार धामों में इन दिनों फिल्मी और खेल जगत की हस्तियां भी दर्शन के लिए पहुंच रही हैं।

Tags:    

Similar News