ऋषिकेश समाचार: नीलकंठ धाम में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, ढाई लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

Update: 2023-07-10 08:12 GMT

नीलकंठ धाम में बढ़ी शिव भक्तों की भीड़। देर शाम तक नीलकंठ धाम में करीब ढाई लाख शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। धाम में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। पूरे दिन सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से शिवभक्तों पर नजर रखी गई।

रविवार शाम 7 बजे के बाद पंचक का प्रभाव खत्म होते ही भीड़ लग गई। गंगा घाट और लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन के तटों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के नारे से गंगा घाट, नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग गूंज उठा। बम-बम भोले के जयकारों से नीलकंठ धाम भी गूंज उठा। पुलिस नियंत्रण कक्ष की जानकारी के अनुसार शाम तक करीब ढाई लाख शिव भक्तों ने नीलकंठ धाम में जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी शिवानंद गिरि ने बताया कि पंचक खत्म होने के बाद नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Tags:    

Similar News