Raksha Bandhan 2023: मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

Update: 2023-08-28 08:20 GMT

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुश् सीएम ने सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का भी स्वागत किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। सीएम धामी ने सभी महिलाओं को उपहार भी दिये।

सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन से पहले महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना' के रूप में तोहफा दिया है. इस योजना को मुख्यमंत्री धामी ने मंजूरी दे दी है.यह योजना महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जायेगी। वर्तमान में प्रदेश में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिससे विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार सही बाजार न मिलने के कारण उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

उत्पादों को बेचने के लिए मंच

इस योजना के माध्यम से राज्य में कार्यरत सभी महिला समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खण्ड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शनी आयोजित कर महिला समूहों को विपणन के उचित अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से जहां उन्हें अपने उत्पाद बेचने का मंच मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को नई पहचान भी मिलेगी।

Tags:    

Similar News