नवमी पर सीएम धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें

Update: 2023-10-23 08:13 GMT

प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने घर खटीमा में नवमी पर पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ विधि-विधान से कन्या-पूजन किया तथा विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। 

मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण के लिए 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। 

Tags:    

Similar News