Leopard attacked woman: खेत से घास ला रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, शरीर पर आई गंभीर चोटें

Update: 2023-10-20 10:54 GMT

तहसील क्षेत्र के बैगनिया निवासी चंद्रा देवी (50) पत्नी नंद राम बृहस्पतिवार को अपने खेत से घास ला रही थी। इस दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो तेंदुआ भाग गया।

इससे उनकी जान बच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से चंद्रा को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

डॉ. कमलेश उपाध्याय ने उनका उपचार किया। बताया कि चंद्रा के सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगी है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Tags:    

Similar News