भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने सबसे बड़े लंबे सांप की प्रजाति की खोज की

Update: 2024-04-20 12:19 GMT


रूड़की। पृथ्वी पर अब तक घूमने वाले सबसे बड़े सांपों में से एक प्रजाति की खोज की गई है। जिसका नाम वासुकी इंडिकस है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने इसकी खोज की है। इसकी लंबाई 11 से 15 मीटर के बीच है। इसका शरीर मजबूत और शक्तिशाली होने की ओर इशारा करता है। शोधकर्ताओ का कहना है कि ये गुप्त शिकारी है और अपने शिकार पर हमला करने का लिए सही समय का इंतजार करता था। सबसे दिलचस्प बात वासुकी इंडिकस अद्वितीय है। इसका नाम वासुकी के नाम पर रखा है। इसे अक्सर भगवान शिव के गले में चित्रित किया जाता है। वासुकी इंडिकस को शिव के गले में चित्रित किया गया है। यह नाम भारतीय जड़ों को दर्शाता है। यह खोज न केवल भारत के प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को समझने के लिए बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप पर सांपों के विकासवादी इतिहास को जानने के लिए भी खास है। ये नई खोज सांपो के इतिहास पर नई रोशनी डालती है।

Tags:    

Similar News