हल्द्वानी से कुमाऊं के पर्यटक स्थलों के लिए फिर से शुरू हुई हेली सेवा

Update: 2024-06-11 11:06 GMT

उत्तराखंड। बंद चल रही पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा दुबारा से शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि हेरिटेज सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर की मेंटेनेंस के कारण सेवा बंद की गई थी लेकिन इसे फिर से दोबारा शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा 20 जून तक सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी, 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह सेवा तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गई थी। जिससे यहां के लोगों में नाराजगी थी क्योंकि इस हेली सेवा से कुमाऊं के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा मिल रहा था जिसके चलते इसकी सेवा फिर से शुरू कर दी गई।

हल्द्वानी गौलापार हेलीपेड से पिथौरागढ़ का किराया 3000 रखा गया है। यहां के लिए दिन में दो बार सुबह 9.30 और दिन में 2.20 पर हेली उड़ान भरेगा। वहीं चंपावत के लिए किराया 2500 रखा गया है। यहां के लिए भी दिन में दो बार सुबह 11.05 तो शाम को 3.50 का समय रखा गया है। मुनस्यारी के लिए सुबह 7.45 और दिन में 12.30 का समय है जिसका किराया 3500 रुपए रखा गया है। यहां से 50 मिनट के बाद सभी हेली वापस हल्द्वानी को आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News