देहरादून और यमुनोत्री में जोरदार बारिश, यलो अलर्ट जारी, भूस्खलन होने की संभावना!

Update: 2024-08-26 12:45 GMT

देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम काफी खराब बना हुआ था। कभी धूप कभी बादल छाए हुए है। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून और यमुनोत्री धाम में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News