चंद्रयान-3 की चंद्रमा सॉफ्ट लैंडिंग के लिए परमार्थ निकेतन में भव्य गंगा आरती की गई

Update: 2023-08-23 10:03 GMT

देश के सबसे उच्चाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए परमार्थ निकेतन में भव्य गंगा आरती की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सॉफ्ट एवं सुरक्षित लैंडिंग के लिए अर्चना की। सभी ने यज्ञ में स्वाहाकार समर्पित की। वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने अनुष्ठान शुरू कर दिया है।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (MLOI) के सफलतापूर्वक पूर्ति के साथ एक उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। लगातार तीसरी बार ISRO ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के अलावा अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में कामयाबी हासिल किया है, यह भारत के लिए गर्व और गौरव की बात है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वेदों से विमान तक और वेदांत से उपग्रहों तक अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई को याद करते कहा कि उनकी यह दूरदर्शिता ही थी कि आज हम अंतरिक्ष के आयोजन में इतना समर्थ है। इस अवसर पर मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को याद कर श्रद्धांजलि अपृण की गई।

वहीं चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहा कि "मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं...भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। 'चंदा मामा अब हमारे पास होंगे'..." 

Tags:    

Similar News