उत्तराखंड के वनों में 24 घंटे से अधिक ना फैले आग : पुष्कर सिंह धामी

Update: 2024-04-20 10:55 GMT


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम कैंप कार्यालय में एक बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तराखंड के वनों में लगने वाली आग 24 घंटे से अधिक ना फैले। उन्होंने कहा कि जैसे ही गर्मी का समय आता है। इस दौरान मार्च, अप्रैल, मई ,जून 4 महीने हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होते हैं। वनों में अनेक जगह पर घटनांए होती हैं। जगह जगह पर आग लगती है। इससे नुकसान भी होता है। इसीलिए हमने कहा है जो डीएफओ के स्तर पर बैठकें शुरू हो इसके लिए लोगो को उत्तरदायी बनाया जाएं। आग 24 घंटे से अधिक समय तक न फैले इसकी जिम्मेदारी डीएफओ की होगी। सब विभागो के साथ मिलकर जागरूकता का अभियान चलाया जाए । फायर मेन रखे जाते हैं, फायर लाईनें बनाई जाती हैं। उसकी समीक्षा की जाए। प्रत्येक जिले में इसकी पहले बैंठक हो। इसके बाद सब - डिवीजन पर बैठक की जाए तो आज हमने इस पर पूरा मंथन किया है और हमारा प्रयास है वन से जुड़ी घटनाएं न के बराबर हो।

Tags:    

Similar News