झाड़ियों में मिला तीन साल के बच्चे का शव, गुलदार घर से उठाकर ले गया था

Update: 2024-05-18 06:57 GMT

श्रीनगर गढ़वाल। आज सुबह घर से 200 मीटर की दुरी पर झाड़ियों में तीन साल के बच्चे का शव मिला। तीन साल का सुरज नाम का बच्चा श्रीनगर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के पास तीन साल का सुरज नाम का बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसी समय गुलदार पीछे से हमला कर बच्चे को उठा कर ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार तीन साल का सुरज शुक्रवार को अपने घर के आंगन में खेल रहा था अचानक पीछे से गुलदार ने हमला किया और घर से उठा ले गया। बच्चा न मिलने पर परिजनो ने बच्चे को ढु़ंढा। उसके बाद शव सुबह घर से 200 मीटर की दुरी पर झाड़ियों में मिला है।

वन विभाग की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चा 15 दिन पहले ही अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां श्रीनगर आया था। सुरज के पिता फेरी लगाकर दाल और लहसुन बेचने का काम करते है। बच्चे की मौत के बाद से परिवारजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।


Tags:    

Similar News