सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को दिया निर्देश, मानसून आने से पहले पूरी की जाए तैयारियां

Update: 2024-06-12 07:17 GMT

उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आने वाले मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिया कि 15 जून से पहले मानसून के आधार पर सभी तैयारियां पूर्ण की जाए। सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करना सुनिश्चत करें। एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजली की तारों से कोई घटना घटित न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सीजन को देखकर मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। इससे पिछले वर्षों में क्या चुनौतियां सामने आई और किन-किन क्षेत्रों में अधिक आपदाएं आई इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए शासन और जनपद स्तर पर क्या तैयारियां की गई हैं, इसकी योजना पहले ही तय कर दी जाए। मौसम के पूर्व चेतावनी के आधार पर लोगों को नियमित रूप से उसके बारे में पहले ही बता कर रखें। सीएम धामी ने कहा कि मौसम के पुर्वानुमान और जन जागरूकता से अतिवृष्टि और आपदा के प्रभाव को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Tags:    

Similar News