CM Dhami: दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक पर निकले, साबरमती रिवर फ्रंट की सैर

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-01 07:31 GMT

अहमदाबाद दोरे पर पहुंचे सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना। सीएम ने यहां साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण भी किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर है। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। 

Tags:    

Similar News