अब चौरासी कुटिया हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित जाएगा

Update: 2023-08-04 13:32 GMT

ऋषिकेश स्तिथ चौरासी कुटिया दुनिया के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स की याद से जुड़ी है । लेकिन अभी भी यह स्थल पर्यटन के लिहाजा से विकसित नहीं हो पाया है दुनियाभर के पर्यटक चौरासी कुटिया घूमने आते हैं, यहाँ पे महर्षि महेश योगी का आश्रम था साथ ही 84 कुटिया बनी है जिसमे ऋषि लोग रहते थे फिर फरवरी 1968 में बीटल्स ने शांति पाने के लिए ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन के तीन महीने के कोर्स के लिए ऋषिकेश की यात्रा की और यह महर्षि महेश योगी के शरण में रहने लगे और इस दौरान उन्होंने कई गाने भी लिखे। हालाँकि, 1997 में यह वीरान हो गया, हाल ही में 8 दिसंबर 2015 को, उत्तराखंड के वन विभाग ने इस बीटल्स आश्रम को फिर से खोला और इसे एक पर्यटक स्थल में बदल दिया। लेकिन अब इसे हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में वकास किया जाएगा।। इसके लिए HCP डिजाइन मैनेजमेंट कंपनी मास्टर प्लान तैयार करेगी। पावननगरी में महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया में दुनिया के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स की याद से जुड़ी है। चौरासी कुटिया राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होने से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी अनुमति ली जाएगी।देखना ये होगा की कब तक ये विकसित होता है और लोगो को कितना लुभाता है .



Tags:    

Similar News