Chamoli News: नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Update: 2023-11-04 12:27 GMT

जोशीमठ। शुक्रवार को देर शाम तक जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चीन सीमा से लगे नीती घाटी में मलारी से आगे बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिससे घाटी के सीमांत गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी के ग्रामीण अब अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों की ओर लौटने लगे हैं। माणा घाटी में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजी बर्फबारी हुई है.।

Tags:    

Similar News