जन संपर्क कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, दुकान पर ली चाय की चुस्की

Update: 2024-03-30 12:43 GMT

इससे पहले शुक्रवार को गढ़वाल सीट से प्रत्यशी अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में रोड शो किया था। आज यहां जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने आज शनिवार को गैरसैंण ब्लॉक के गांवो में 'जन संपर्क' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा जिले की संधि पर बसे नागचुलाखाल नगर में कार्यकर्ताओं ने बलूनी का स्वागत किया। यहां बलूनी ने स्थानीय दुकान पर जलपान किया और चाय भी पी।

Tags:    

Similar News