चारधाम यात्रा को आए 4000 यात्री बिना दर्शन के ही घर लौटे, प्रशासन के सारे दावे फैल

Update: 2024-05-22 10:29 GMT

देहरादून। तीर्थयात्रा के लिए आए यात्री धामों की दर्शन किए बगौर ही अपने घर की ओर रूख कर रहे हैं। अभी तक 4000 यात्री ऋषिकेष से घर लौट आए है।

बता दें कि चारधाम की सुगम यात्रा के लिए प्रशासन की ओर कई व्यवस्थांए की गई। इसके वावजुद भी सारे दावे फेल हुए हैं। तीर्थयात्रा को आए 4000 यात्री बिना दर्शन के ही घर जा रहे हैं। बिना दर्शन लौट रहे यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड जाकर बिना दर्शन के लौटना जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव है। बता दें कि ये लोग अस्थायी पंजीकरण के लिए रोके गए थे लेकिन फिर बाद में व्यवस्था पर रोक लगा दी।

प्रशासन की ओर से प्लानिंग थी कि अस्थायी पंजीकरण कर यात्रियों को धाम की यात्रा के लिए रवाना कर दिया जाएगा लेकिन हकीकत में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ। वही ऋषिकेश एआरटीओ में चार अप्रैंल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हुए थे साथ ही 20 मई तक यहां से 23,063 ग्रीन कार्ड और 16,923 वाहनों के ट्रिप कार्ड बन चुके हैं।

परिवहन विभाग के अनुसार अभी तक 11,520 वाहन रवाना हुए है। इन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 1,400 वाहनों का चालान व 20 वाहन सीज भी किए हैं।

Tags:    

Similar News