युवा किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अजगर) की सदस्यता ग्रहण की

Update: 2024-09-02 09:25 GMT

-संगठन किसानों की मूलभूत समस्या, भ्रष्ट्राचार, असमानता, गरीब और मजदूरों की आवाज बनेगा: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा

नोएडा। गांव हाथीपुर खेड़ा दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन (अजगर) की एक बैठक हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अजगर) की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि संगठन किसानों की मूलभूत समस्या, भ्रष्ट्राचार, असमानता, गरीब और मजदूरों की आवाज बनेगा। जरूरत पड़ी तो आमने-सामने की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानी को लाभ का क्षेत्र बनाने, सिंचाई की समस्या, एमएसपी, आधुनिक खेती में हर जनपद में विशेष संस्थान, खेती यंत्रों पर अधिक सब्सिडी की लड़ाई बुलंद की जाएगी। जब तक युवाओं को रोजगार, किसानों के बच्चों को चिकित्सा और अच्छे दर्जे की शिक्षा नहीं दिलाएंगे तब तक संगठन आराम नहीं करेगा। चौधरी चरण सिंह, छोटू राम, विजय सिंह पथिक, लाल बहादुर शास्त्री के दिखाएं मार्ग पर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के अंदर किसान मजदूर और युवा बेरोजगारों के लिए प्लेटफार्म तैयार कर उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल नगर ने कहा कि देश के अंदर किसानों के हक और खेती क्यारी को लेकर संगठन के पदाधिकारी कार्य करेंगे। इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करके बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेकर किसान नौजवानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नितिन शर्मा, राकेश कसाना, प्रदेश महामंत्री विपुल चौधरी, प्रदेश सचिव अरुण यादव, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष राहुल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, नितिन पंडित, राजेश नागर, विनीत नागर, आशीष चौधरी, प्रमोद भाटी, नितिन भाटी, कपिल नागर, संदीप नागर, पुरन शर्मा, उदयपाल सिंह, विजय कुमार, तारा कुमार, गौरव नागर, नरेश नागर, पवन नागर, हरदीप पहलवान आदि लोग मैजूद रहे।

Tags:    

Similar News