योगी आदित्यनाथ आज दूधेश्वर मंदिर पर करेंगे पुष्पवर्षा

Update: 2024-08-02 06:16 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर सावन शिवरात्रि के अवसर पर पुष्प वर्षा करेंगे। जानकारी है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुष्प वर्षा करेंगे।

यह कार्यक्रम आज दोपहर में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री तीन जिलों के एयरटूर पर रहेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ शिव मंदिर पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही बागपत के पुरामहादेव और गाजियाबाद के प्राचीन शिव मंदिर दूधेश्वरनाथ पर पुष्प वर्षा करेंगे। यह हवाई हेलीकॉप्टर से मंदिर और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ शिव भक्तों का अपने ही अंदाज में स्वागत करते रहे हैं। वहीं गाजियाबाद में स्थानीय प्रशासन ने शिव भक्तों पर मेरठ मार्ग पर हवाई यात्रा कर पुष्प वर्षा की थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में गुलाब और सुगंधित पुष्प का इंतजाम किया गया है, जो सीएम के हेलीकॉप्टर में रखे जाएंगे और वहीं से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम संचालित होगा। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल और खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News