गाजियाबाद में लगातार गिर रहा पानी का स्तर, रेड जोन में घोषित हुआ शहर

Update: 2024-04-22 12:48 GMT

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लगातार भूजल का स्तर गिर रहा है। जिसके चलते गाजियाबाद जल बोर्ड ने इसे रेड जोन में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि हर साल तीन से चार मीटर पानी का स्तर गिरता जा रहा है जो आने वाले समय के लिए चिंता का विषय है। जानकारों का कहना है कि अवैध रूप से सालों से बड़ी-बड़ी औद्योगिक कंपनियां पानी को जमीन से निकाल रही हैं, जिसके कारण शहर में बड़ा पानी का संकट खड़ा होता जा रहा है।

जनवरी में शुरू हुए जिला भूवैज्ञानिक प्रबंधन समिति के सर्वेक्षण के अनुसार, 30,000 से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयाँ कई वर्षों से अवैध रूप से भूजल का दोहन करने में शामिल हैं।

भूजल विभाग की रिपोर्ट में पाया गया कि गाजियाबाद में अनियंत्रित जल दोहन से सतही जल ही नहीं बल्कि भूमिगत जल भी खतरे में पड़ गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में भूजल स्तर 24.9 मीटर था और 2023 में यह घटकर 33 मीटर रह गया है। इससे पता चलता है कि मात्र सात वर्षों में भूजल स्तर सात मीटर से अधिक गिर गया है।

Tags:    

Similar News