होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-03-21 12:06 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 9 के चौधरी चरण सिंह वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में आसपास की महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

होली मिलन समारोह में आयोजकों द्वारा डीजे और खान-पीने की व्यवस्था की गई। डीजे पर बजने वाले होली के गानों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। होली मिलन समारोह में आई महिलाओं का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News