पंखे से लटकी हुई मिली महिला की बॉडी, पति गिरफ्तार

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-09-23 11:32 GMT


भाई ने कराया दहेज हत्या का मामला दर्ज

6 साल पहले महिला हुई थी शादी

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर में तीसरे फ्लोर के कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक महिला नेपाल की रहने वाली थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान 24 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में नंदलाल अस्पताल के पास आनंदेश्वर शिव मंदिर में बीते लगभग 10 माह से मूलरूप से नेपाल निवासी सुनील सेवादारी करता था। वह यहां मंदिर परिसर में ही तीसरे तल पर बने कमरे में अपनी पत्नी रेखा और 4 साल की बेटी के साथ रहता था। छ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शनिवार शाम रेखा का शव कमरे में कपडे़ के सहारे फंदे से लटका मिला। महिला के भाई ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रेखा के भाई टीकेंद्र ने आरोप लगाया है कि सुनील उसकी बहन का उत्पीड़न करता था और दहेज के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। टीकेंद्र की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News