बेहटा रेलवे अंडरपास के पास जली हुई अवस्था में मिला महिला का शव, पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा

Update: 2024-09-07 08:14 GMT

सुनील मिश्रा (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर बेहटा रेलवे अंडरपास के पास एक अज्ञात महिला की लाश जली हुई अवस्था में मिली है। आरोपी ने महिला की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले युवकों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बेहटा रेलवे अंडरपास की तरफ शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे कुछ युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रास्ते में सड़क किनारे उन्हें एक महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला। तभी वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने आसपास के लोगों को महिला का फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतका महिला की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीक हो रही है। संभावना है कि महिला की हत्या करते यहां शव फेंका गया है। पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा जलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।

Tags:    

Similar News