महिला ने कराया ट्रांसजेंडर चेंज, महिला से पुरुष बनी महिला

Update: 2024-07-07 09:03 GMT

जिला कल्याण विभाग से प्रमाण पत्र जारी

गाजियाबाद । जहां विदेशो में पुरुष अपने आप को महिला के रूप में ट्रांसजेंड करने के मामले प्रकाश में आते हुए नजर आ रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक जनपद गाजियाबाद में एक महिला द्वारा अपने आप को पुरुष ट्रांसजेंडर में तब्दील किया गया है। जिसका प्रमाण पत्र भी जिला समाज कल्याण कार्यालय से जारी हो गया। दरअसल ट्रांसजेंडर पिछले काफी समय से अपनी सामाजिक और पहचान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में कई आदेशों से उनके अधिकारों को संरक्षित भी कर दिया है। ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े लोगों को समाज में समान दृष्टि से नहीं देखा जाता है। जिसके फल स्वरुप वह कहीं ना कहीं भेदभाव का शिकार होते हैं। गाजियाबाद में अपनी पहचान को लेकर ट्रांसजेंड से संबंधित एक मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद में एक युवती से ट्रांसजेंडर (पुरुष) बने व्यक्ति का प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र जा रहा है। जिला अस्पतालों के जारी किया एमएमजी चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। युवती ने सीएमओ कार्यालय में मई 2024 को ट्रांसजेंडर (पुरुष) का प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर अर्जी दी थी। युवती से ट्रांसजेंडर (पुरुष) बनने का जिले में यह पहला प्रमाण पत्र होगा। इस युवती की उम्र लगभग 28 वर्ष है। युवती शादीशुदा है। शादी के उपरांत जीवन साथी से अनबन भी बनी रही थी। समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह के अनुसार बताया जा रहा है कि जिले का यह ऐसा पहला मामला है। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान नई दिल्ली एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र के आधार पर युवती ने गाजियाबाद सीएमओ कार्यालय में मई 2024 को ट्रांसजेंडर (पुरुष) का प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर अर्जी दी थी। जिसका प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इससे पहले जन्म से ट्रांसजेंडर के प्रमाण पत्र सामान्य रूप से पोर्टल पर आवेदन करने पर बन जाते हैं। युवती से ट्रांसजेंडर (पुरुष) बने उक्त व्यक्ति का प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा जनपद ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी इस तरह का पहला मामला नजर आ रहा है। क्योंकि अभी तक इस तरह का मामला प्रकाश में नहीं आया कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोई महिला ट्रांसजेंडर पुरुष में तब्दील हुई हो, लिहाजा महिला का (पुरुष) ट्रांसजेंडर में तब्दील होने के उपरांत प्रमाण पत्र भी जारी करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रमाण पत्र महिला (पुरुष) को प्राप्त हो जाएगा।

Tags:    

Similar News