मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-09-20 12:33 GMT

- महिला ने परेशान होकर थाने में की शिकायत

मोहसिन खान

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, महिला मोदीनगर स्थित मंदिर में गुरुवार को पूजा करने गई। इस बीच मंदिर के अंदर एक व्यक्ति पहुंच गया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो वह उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर व्यक्ति मौके से भाग गया। थाना मोदीनगर प्रभारी ने बताया कि महिला ने मंदिर में पूजा करते समय छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कर आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पास के ही रहने वाले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

महिला का आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करता था विरोध करने पर उसने आरोपी को पहले भी कई बार समझाया था लेकिन वह लेकिन वह बाज नहीं आया। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की है।

Tags:    

Similar News