गृह क्लेश के चलते महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-09-03 12:17 GMT

मोहसिन खान

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर कस्बे सन्नो में अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि गृह क्लेश के चलते महिला ने जहर खाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News