सालगिरह के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-05-26 08:30 GMT


गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के हरबंस नगर में एक महिला ने चुन्नी से फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की शादी की सालगिरह थी। शाम के समय अचानक महिला के आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया।

हरबंस नगर निवासी महेंद्र उर्फ भूरा चमड़े का कारोबार करते हैं। शनिवार देर शाम उनकी 38 वर्षीय पत्नी मनीषा ने बाथरूम में जाकर अपनी चुन्नी से फांसी लगा ली। मौके पर महिला की मौत हो गई। शनिवार को दोनों की शादी की सालगिरह थी। शाम को महिला ने अपने दोनों बच्चों को परांठे बनाकर खिलाए थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के दो बच्चे है जिनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष है।

बताया गया है कि महिला के पति ने शादी की सालगिरह के चलते परिवार के सदस्यों को दावत पर बुला रखा था, लेकिन अचानक महिला के आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के घर से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Tags:    

Similar News