पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी

By :  SaumyaV
Update: 2023-12-28 07:37 GMT

आरोपी चार साल पहले ससुराल पक्ष की बेटी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में जेल गया था। करीब चार माह पूर्व उसकी मां ने उसकी जमानत कराई थी। अब उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला और खुद भी मर गया। 

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। रिश्तेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या कर और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। 

बताया गया कि घर में ना घुसने देने से क्षुब्ध होकर वह पत्नी और बेटों की हत्या करने के लिए आधी रात को घर पहुंच गया। बेटों को बचाने आई पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी भी जान दे दी।

बताया गया कि गांव निवासी सोमपाल 42 पुत्र अतरु चार साल पहले ससुराल पक्ष की बेटी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में जेल चला गया था। करीब चार माह पूर्व उसकी मां ने उसकी जमानत कराई थी लेकिन, छुटने के बाद उसकी पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इससे क्षुब्ध होकर रात दो बजे सोमपाल बलकटी लेकर घर में घुस गया। जैसे ही उसने अपने बेटों अनिकेत (17) और सूरज (18) पर हमले का प्रयास किया तो पत्नी कोशल (40) सामने आ गई। इस पर सोमपाल ने कोशल पर बलकटी से वार कर दिया। गर्दन पर बलकटी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, बेटों के शोर मचाने पर आसपास में जाग हो गई। जब तक पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक सोमपाल भी बरामदे में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवाया। 

Tags:    

Similar News