गांव गौसगंज में चोरी करने आए चोरों के साथ ऐसा क्या हुआ जो खुद की पुलिस को कॉल, मामला जानकर हैरान हो जाएंगे

Update: 2024-08-31 11:52 GMT

बरेली। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार रात चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख चोरों में से एक चोर ने डायल 112 पर कॉल कर बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पीआरवी के सिपाही मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से चोर को बचाया। इस दौरान पुलिस को भी चोट आईं है। भमोरा पुलिस ने तीनों चोरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भमोरा थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में शुक्रवार रात रामसेवक पाल की आठ भैंस चोरी हो गईं। सभी भैंसे पशुशाला में बंधी थीं। रात करीब एक बजे रामसेवक की नींद खुली तो पशुशाला में भैंसें न देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को जगाया और लाठी-डंडे लेकर तलाश शुरू की। गांव के समीप गन्ने के खेत से आवाजें आ रही थीं। ग्रामीणों के खेत को घेर लिया। चोरों ने खुद को घिरता देख डायल 112 पर कॉल किया। जान बचाने की गुहार लगाई। वहीं किसी ने भमोरा थाना पुलिस को सूचना दी। भमोरा पुलिस के पहुंचने से पहले अलीगंज पुलिस पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की।

बाद में मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस दोनों चोर को थाने ले गई। एक चोर और पकड़ा गया। बताया गया कि ये चोर खेत में भैसों की रखवाली कर रहे थे। इनके साथी फरार हो गए। खेत में दो भैंसे बरामद हुईं। ग्रामीणों से चोरों को बचाने के दौरान पुलिसकर्मी भी पिट गए। कुछ पुलिसकर्मी खेतों में लगे कंटीले तार में फंसकर जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश था। ग्रामीणों का आरोप था कि अलीगंज पुलिस के संरक्षण में पशु चोर गिरोह चल रहा था। ग्रामीणों ने नारेबाजी की। भमोरा पुलिस के देरी से आने पर नाराजगी जताई।  

Tags:    

Similar News